अच्छी नींद पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

अच्छी नींद पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

सेहतराग टीम

इंसान का अपनी भावनाओं पर कोई वश नहीं है। अगर उसका सब कुछ ठीक चल रहा है तो वह खुश रहता है। वहीं अगर उसके साथ कुछ बुरा होता है तो उसकी नींद ही गायब हो जाती है। इसकी वजह से उनकी सेहत पर भी असर पड़ने लगता है। ऐसा तो बरसों से चला आ रहा है लेकिन टेक्नोलॉजी के दौर में लोग निराशा की वजह से नहीं बल्कि तकनीक के कारण भी अपनी नींद नहीं पूरी कर पाते हैं। इससे उनकी तबियत खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में नींद पूरी करना सबसे जरुरी काम है और हम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन उस कार्य को करने में हम अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिससे हमें काफी नुकसान हो जाता है। तो आइए जानते हैं कुछ छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। वही साथ ही ये भी जानेंगे कि सोते समय हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके

रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वजह से लोग अपने घरों से से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते लोग शारीरिक श्रम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें रात में नींद नहीं आती है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

झपकी जरूर लें

अगर आप रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं तो दिन में 20 मिनट की झपकी जरूर लें। इससे आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या से निजात मिल सकता है।

चाय और कॉफी से दूर रहें

अगर आप रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो चाय और कॉफ़ी से दूर रहें। इनमें कैफीन पाया जाता है जिससे रात की नींद उड़ जाती है। अगर बहुत तलब है तो दिनभर में एक कप कॉफ़ी पिएं।

अल्कोहल से दूर रहें

ऐसा माना जाता है कि अल्कोहल के सेवन से एक पहर की नींद आती है, लेकिन दूसरे पहर में नींद गायब हो जाती है। इससे सर्काडियन रिदम ( सोने की प्रक्रिया ) प्रभावित होता है। अगर आप रात में अच्छी नींद चाहते हैं तो अल्कोहल से दूर रहें।

मोबाइल का यूज़ न करें

रात में सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और गैजेट्स को स्लीप मोड में डालकर रख दें। ऐसा कहा जाता है कि इन उपकरणों से निकलने वाली ब्लू रोशनी नींद को प्रभावित करती है।

 

इसे भी पढ़ें-

अगर आपमें ये 6 लक्षण दिखते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।